Thursday 22 December 2022

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

 आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

अयोध्या रानोपाली स्थित श्री नारायन संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पर एक व्यक्ति ने विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्शननगर नगर स्थित कूड़ा केशवपुर निवासी अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा का आरोप है कि श्रीनारायन संस्कृत महाविद्यालय रानोपाली के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न मिश्रा ने उनके लड़के दिव्यांशु का चयन विद्यालय में लिपिक पद पर कराने का आश्वासन दिया इसके लिए उन्होंने उसे फरवरी 2022 में 16 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए।

इसके बाद उन्होंने लड़के को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति कराने की बात कही। इसके लिए उससे आवेदन आदि भी लिया। वहीं बाद में उसने नियुक्ति कराने से मना कर दिया। इस पर जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो वह टालमटोल करने लगे।

बताया कि उसने इसकी शिकायत रजिस्टर्ड पत्र द्वारा 2 मई 2022 को की। इसके बाद 24 मई को एसएसपी को भी शिकायती पत्र सौंपा। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पूर्व प्रधानाचार्य शत्रुघ्न मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 


 

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sony singh

0 comments:

Post a Comment