Friday 29 July 2022

जनपद में 246 माध्यमिक विद्यालय संचालित

 जनपद में 246 माध्यमिक विद्यालय संचालित

 चंदौली। प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र में कई बदलाव किए हैं। राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए स्कूलों में वाई-फाई की व्यवस्था कराई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक बीपी सिंह ने इस संदर्भ का आदेश विद्यालयों को दिया है।


जनपद में 246 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 28 राजकीय व 34 सहायता प्राप्त स्कूल हैं यहां 1.36 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें नए शैक्षणिक सत्र के कैलेंडर के अनुसार इस बार 18 प्रकार की गतिविधियां कराई जाएंगी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में यह पहल की गई है। 12वीं कक्षा के बाद विश्वविद्यालय व कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना जागृत करने के लिए समाजोपयोगी उत्पादक कार्य महीने में एक दिन कराया जाएगा। छात्राओं के लिए शक्ति मंच की स्थापना करने के साथ ही बालकों को छात्राओं का सम्मान करने के प्रति जागरुकता कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।

जनपद में 246 माध्यमिक विद्यालय संचालित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sony singh

0 comments:

Post a Comment