Thursday 30 June 2022

एकजुटता से ही शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान

  एकजुटता से ही शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान


बस्ती उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को प्रेस क्लब के सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अगुवाई में शिक्षक समस्याओं के निराकरण, संघ की मजबूती और जिन विकास क्षेत्रों में चुनाव होने हैं उस पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष ने नव निर्वाचित विकास क्षेत्रों के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए कहा कि अतिशीघ्र शेष विकास क्षेत्रों के चुनाव करा लिए जाएंगे। तेजी के साथ सदस्यता अभियान चलाया जाए।


जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए संघ स्तर पर लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने परिषदीय को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाने की मांग की। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बैठक में कहा कि हर्रैया, बस्ती सदर, बनकटी, विक्रमजोत, परसुरामपुर, रामनगर, रूधौली और गौर विकास क्षेत्रों में संगठन का चुनाव पूर्व निर्धारित तिथि पर होगा।


बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवपूजन आर्य, उमाकान्त शुक्ल, सुधीर तिवारी, प्रवीन श्रीवास्तव, शिव प्रकाश सिंह, डा. प्रमोद सिंह, सुरेश गौड़, अशोक यादव, प्रताप नारायण चौधरी, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार तिवारी, नन्दलाल, मो. असलम, गणेश सिंह, हरिओम यादव, उमाशंकर, अब्दुल कादिर, अनिल पाठक, हरेन्द्र कुमार यादव, गोपाल दूबे, वैभव मिश्र, रजनीश यादव, असद जमाल, राजकुमार श्रीवास्तव, राजीव सिंह, संजय यादव, अब्दुल कादिर, विवेक प्रताप सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, अश्विनी सिंह, रूकुनुदीन, डा. आज्ञाराम वर्मा, बृजेश त्रिपाठी, राम सागर वर्मा, सत्यराम वर्मा, पंकज मिश्र, अरूण कुमार शुक्ल, विजय यादव, अनीस अहमद, गौरव चौधरी, इश्तियाक अहमद, रमाकान्त चौधरी, अब्दुल कादिर व अन्य उपस्थित रहे।

एकजुटता से ही शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sony singh

0 comments:

Post a Comment