Thursday 16 June 2022

17 जून से प्री-मानसून के दस्तक देने के आसार

  17 जून से प्री-मानसून के दस्तक देने के आसार

(अमेठी)। जून माह में पड़ रही भीषण से अगले 48 घंटों में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून से प्री-मानसूनी बारिश दस्तक दे सकती है। मानसूनी फुहार पड़ने से गर्मी से राहत मिलेगी तो बरसात का इंतजार कर रहे किसानों को धान रोपाई के साथ अन्य खेती करने में सुविधा होगी।


आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बुधवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आगामी सप्ताह में 17, 18, और 19 जून को हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की फुहारें 17 जून से भिगोना शुरू कर सकती हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल अभी गुरुवार व शुक्रवार को लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।



मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्री-मानसून सक्रिय होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो बरसात का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार भी समाप्त होगा। बरसात की फुहार पड़ने के बाद खेती-किसानी में तेजी आएगी तो तैयार धान की नर्सरी से धान की रोपाई का काम भी शुरू होगा।

17 जून से प्री-मानसून के दस्तक देने के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sony singh

0 comments:

Post a Comment