Thursday 26 May 2022

Primary ka guru : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे

 Primary ka guru : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे


 

 लखनऊ। :पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। यह जानकारी जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने दी। उन्होंने बताया कि उप्र कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में पांचवीं बार जीत दर्ज करने वाले प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी का बुधवार को जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।स्वागत के दौरान नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा अब सभी संगठन एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ने का एलान किया। साथ ही कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की चली आ रही पुरानी मांग में उनको विशेष प्रतिष्ठा का दर्जा दिलाने की भी पुरजोर कोशिश करके उनका हक दिलाने की भी लड़ाई लड़ी जाएगी। स्वागत करने वालों में उमंग निगम, आकिल सईद बब्लू, अमित शुक्ला, विजय श्रीवास्तव, अभय सिंह, रामकुमार धानुक, जलीस खान, शफीक उर रहमान अंसारी,अनुराग भदौरिया शामिल हुए

Primary ka guru : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: NEWS

0 comments:

Post a Comment