अध्यापक किसी बात को लेकर भिड़ गए प्रधानाध्यापिका ने जड़ा थप्पड़ जाने क्या है पूरा मामला
इटावा: बसरेहर । संवाददाता
विकासखंड क्षेत्र के गांव बहादुरपुर लोहिया में संचालित प्राथमिक पाठशाला कम्पोजिट कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यालय में प्रधानाध्यापिका व अध्यापक शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर भिड़ गये। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट भी हो गयी। शिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। अब विभागीय अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
शनिवार की सुबह प्रधानाध्यापक कृष्णकांति व सहायक अध्यापक संजीव कुमार के बीच विवाद हो गया। संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि वह स्कूल समय पर पहुंचे थे और प्रार्थनास्थल पर जा रहे थे लेकिन उनको देखने के बाद भी राष्ट्रगान शुरू करा दिया, इस बात का विरोध किया तो प्रधानाध्यापक ने थप्पड़ जड़ दिया। वहीं प्रधानाध्यापक कृष्णकांति ने आरोप लगाया कि उनके स्कूल के शिक्षक संजीव कुमार 7.40 बजे पहुंचे थे, देरी से आने का कारण पूछा तो उन्होंने अभद्रता कर दी। गालीगलौज करने के कारण ही थप्पड़ जड़ दिया। संजीव कुमार ने अधिकारियों को जानकारी दी है। बीईओ वीरेंद्र सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों पक्षों से लिखित प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच पड़ताल भी की गई है जिसमें थप्पड़ मारने की बात सही पाई गई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जायेगी। बीएसए उमानाथ ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है छानबीन की जा रही है।
0 comments:
Post a Comment