Monday 2 May 2022

राज्य सरकार ने कुल १६ वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले कि जाने क्या है पूरा मामला


राज्य सरकार ने कुल १६ वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले कि जाने क्या है पूरा मामला

 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने शासन स्तर पर सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को राज्य सरकार ने कुल 16 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुकुल सिंघल की सेवानिवृत्ति से खाली हुए राजस्व परिषद अध्यक्ष पद पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आइआइडीसी) रहे संजीव मित्तल को भेजा गया है।


आलोक सिन्हा के रिटायरमेंट से रिक्त हुए कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के पद पर अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज मनोज कुमार सिंह को तैनात किया गया है। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार को आइआइडीसी के महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा गया है। कई अफसरों का रुतबा बढ़ा है जबकि कुछ अन्य के पर कतरे गए हैं।


अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे को नगर विकास विभाग से चलता करते हुए दुग्ध विकास व पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पशुधन व दुग्ध विकास विभाग का जिम्मा संभाल रहे सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को परिवहन विभाग से हटाकर महत्वहीन समझे जाने वाले उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में भेजा गया है।


नितिन रमेश गोकर्ण को लोक निर्माण विभाग से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में भेजा गया है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्रेटर नोएडा नरेंद्र भूषण को भेजा गया है। महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी रहे एल.वेंकटेश्वर लू अब प्रमुख सचिव परिवहन होंगे। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा को प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा विभागों का दायित्व दिया गया है।


 

राज्य सरकार ने कुल १६ वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले कि जाने क्या है पूरा मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sony singh

0 comments:

Post a Comment