Sunday 17 April 2022

स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरूआधार में एक बार ही अपडेट होगी जन्मतिथि पहले यह थी व्यवस्था

प्रयागराज : स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बच्चों के आधार कार्ड के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक डाकघर व आधार केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। नाम और जन्मतिथि को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। 

क्योंकि आधार में जन्मतिथि अब सिर्फ एक ही बार परिवर्तित हो सकती है। इससे पहले इसको दो बार तक बदलाव किया जा सकता था। साल 2019 में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया ने नाम, जन्मतिथि और जेंडर (लिंग) के बदलाव की सीमा तय कर दी थी। इसके तहत एक आधार कार्ड होल्डर आधार में अपना नाम केवल दो बार ही अपडेट कर सकता हैं। इस बदलाव के लिए किसी आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। 




यह बदलाव आनलाइन मोड से किए जा सकते हैं। इसके अलावा जन्म की तारीख में एक ही बार बदलाव किया जा सकेगा। वो भी तब संभव होगा, जब डेट दर्ज करते समय कोई गलती हुई होगी। इसके साथ ही जन्मतिथि तीन साल कम या ज्यादा किया जा सकेगा। वहीं, आनलाइन मोड में लिंग या जेंडर में केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। लेकिन, जेंडर डिटेल में बदलाव करने के लिए आपको आधार सेंटर पर विजिट करना होगा। प्रयागराज प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियम बदल जाने से लोगों को और सजगता से आधार बनवाने की जरूरत है। वहीं, जन्मतिथि तभी चेंज हो सकती है, जब आपरेटर की गलती हुई हो। वैसे दोबारा चेंज करने के लिए सभी डाक्यूमेंट लगेंगे।

स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरूआधार में एक बार ही अपडेट होगी जन्मतिथि पहले यह थी व्यवस्था Rating: 4.5 Diposkan Oleh: rinku

0 comments:

Post a Comment