Saturday 19 February 2022

Primary ka guru : जानिए मार्च महीने के 31 दिन में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए इस महीने छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 Primary ka guru : जानिए मार्च महीने के 31 दिन में  कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए इस महीने छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 

फरवरी महीने में स्कूलों में सिर्फ 15 दिन ही खुल सके। वहीं इसके पहले जनवरी के महीने में तो पूरे महीने ही स्कूल बंद रहे। अब मार्च महीने के शुरू होने में मात्र 10 दिन और बचे हैं। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसके चलते इस महीने भी स्कूलों में खूब छुट्टियाँ होंगी। आइये एक नज़र डालते हैं इस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं।


Holidays in March 2022: फरवरी महीने में मात्र 10 दिन और बचे हैं। इस महीने स्कूलों में मात्र 15 दिन ही पढ़ाई हुई, बाकी दिन छुट्टी रही।


 इसके बाद शुरू होगा मार्च का महीना। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसके चलते इस महीने भी स्कूलों में खूब छुट्टियाँ होंगी।


31 दिन के इस महीने में 10 दिन स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 21 दिन ही पढ़ाई होगी बाकी 10 दिन बंद रहेंगे।


आपको बता दें कि होली के मौके पर स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। यूपी सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से वर्ष 2022 के लिए कैलेंडर में होली के दौरान अवकाश का जिक्र है।


सरकार के राज्य कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद 19 मार्च शनिवार और 20 मार्च को रविवार का अवकाश मिलेगा। वहीं इस दौरान स्कूल भी बंद रहेंगे। आइये एक नज़र डालते हैं इस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं।


मार्च में पड़ने वाली छुट्टियाँ


• 1 मार्च महाशिवरात्रि




 • 17 मार्च होलिका दहन




• 18 मार्च होली




• 19 मार्च शनिवार (छुट्टी)




• 20 मार्च रविवार (छुट्टी)






चार रविवार भी
इसके अलावा 6 मार्च, 13 मार्च, 20 मार्च और 27 मार्च को रविवार पड़ रहा है। इस दिन तो वैसे भी स्कूल बंद ही रहेंगे।






Primary ka guru : जानिए मार्च महीने के 31 दिन में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए इस महीने छुट्टियों की पूरी लिस्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: NEWS

0 comments:

Post a Comment